फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक साथ आम, केला एवं टमाटर की खेती से मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर ब्लाक के पकडी गांव निवासी एवं युवा किसान अनूप राय नई तकनीकी के जरिए एक साथ तीन सह फसलीय आम, केला एवं टमाटर की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं, जो दूसरे किसानों के लिए एक प्रेरणा का श्रोत बने हुए है। एक साथ तीन सहफसलीय खेती की जानकारी मिलने पर बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे टीम के साथ पकडी गांव पहुंचे और जानकारी ली। जिला उद्यान अधिकारी ने अन्य किसानों से भी युवा किसान से प्रेरणा लेकर इस तरह की खेती पर करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह से खेती पर किसानों को कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं युवा किसान अनूप राय ने बताया कि वह एक एकड़ में एक साथ आम, केला और ग्रीष्मकालीन टमाटर की सहफसलीय खेती कर रहे हैं, जो उनके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। बताया कि 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी उच्च कोटि का गुणवत्ता युक्त टमाटर की जून तक ली जा सकेगी। किसान यह तकनीक अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। सबसे पहले आम का बाग लगाया। पौधे अभी छोटे थे, उसी समय उसमें केला की खेती के साथ फूलगोभी उसके बाद फरवरी में टमाटर का पौधा लगाया। जोकि गुणवत्ता युक्त टमाटर निकलना शुरू हो गया। मंडी में 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से जाना शुरु हुआ है, यह जून तक 40 किलो तक पहुंच जाएगा। प्रयोग के तौर पर एक एकड़ भूमि पर सह फसलीय खेती का शुरुआत की गई है। अनूप राय ने बताया कि एक लाख प्रति एकड़ गोभी और एक लाख रुपये प्रति एकड़ टमाटर से आय होगा। केला में किसान पहले लागत लगाते हैं बाद में मुनाफा होता है ,लेकिन इस तकनीक से खेती के जरिए उन्हें अच्छी आय होगी। इस मौके पर मिशन प्रभारी मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय उद्यान निरीक्षक संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें