फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर चंद्रदेव जामिया मिल्लिया में हिंदी विभाग के बने विभागाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सैदपुर ब्लाक के विक्रमपुर गांव निवासी वरिष्ठ कवि आलोचक प्रोफेसर चंद्रदेव सिंह यादव को केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया (दिल्ली) में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। बीते 31 जनवरी को जामिया के कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने इनके नाम की संस्तुति की थी। उन्होंने बीते दो फरवरी को पद ग्रहण करने के बाद हिंदी विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली। प्रोफेसर चंद्रदेव यादव सैदपुर ब्लॉक के विक्रमपुर गांव के रहने वाले हैं। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने गांव से प्राप्त करने के बाद उन्होंने वाराणसी के यूपी कॉलेज से हिंदी साहित्य में एमए की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें