फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: श्री रामचरित मानस यज्ञ से पहले निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। देवकली के बासूचक में शनिवार को श्री मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान की ओर से नौ दिवसीय श्री रामचरित मानस यज्ञ का आयोजन किया गया। इसको लेकर चकेरी धाम मां गंगा तट से कलश भरकर बासूचक तक शोभा यात्रा निकाली गई। गांव के आराध्य देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन करके मानस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। भारत विकास परिषद मौनी बाबा नंदगंज की महिला सह संयोजिका पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि श्रीराम-सीता के जीवन से सर्व समाज में त्याग, संघर्ष का संदेश मिलता है। इस मौके पर फैलू यादव, सतेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, महेंद्र प्रजापति, बलिस्टर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें