संत गणीनाथ जन्मोत्सव पर मुहम्मदाबाद में निकली शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
मुहम्मदाबाद। मद्धेशिया समाज की ओर से रविवार को अपने कुल गुरु संत गणिनाथ का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके पूर्व शाहनिंदा से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यूसुफपुर मंडी समिति पहुंची। यूसुफपुर मंडी समिति में ध्वजारोहण के बाद सामूहिक अभ्यूदय गान के बाद हवन-पूजन हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत गणिनाथ के आदर्श और सिद्धांतों का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाषचंद्र गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी पाने के लिए समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होंने समाज की बच्चियों को शिक्षित करने पर बल देते हुए कहा कि अगर एक लड़की शिक्षित होती है, तो दो परिवारों को आगे बढ़ाती है। समाज के गरीब लोगों का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर कासिमाबाद ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, भोला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संत गणीनाथ जन्मोत्सव पर मुहम्मदाबाद में निकली शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद