फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखे जाने को लेकर मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर सीओ हितेंद्र कृष्ण ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मनोनीत सभासद ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा लगातार मेरे फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है जिससे मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है। इन लोगों द्वारा मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। अभद्र टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध मानहानि मानसिक उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की बात कही और प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस पर सीओ हितेंद्र कृष्ण ने आश्वासन दिया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें