फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सवारी के लिए निजी बस संचालक ने रिक्शा चालक को पीटा, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। सैदपुर कोतवाली के बौरवां नहर के पास सोमवार को सवारी के लिए एक निजी बस संचालक ने ई- रिक्शा चालक समेत उसमें सवार तीन यात्रियों की पिटाई कर दी। चेतावनी दी कि बस सवारियों से भर जाएगी तभी रिक्शे पर यात्री बैठाना। घटना से नाराज ई- रिक्शा चालक घायल यात्रियों के साथ सादात बस स्टैंड पर निजी बस के सामने रिक्शा खड़ा कर प्रदर्शन करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया। इसके बाद बस गंतव्य के लिए रवाना हो गई। सादात निवासी ई-रिक्शा चालक बबलू राम, यात्री राजन, अमरनाथ,और संजय राम ने पुलिस को बताया कि वह अपने बीमार भाई संतोष को लाने के लिए ई- रिक्शा से औड़िहार जा रहे थे। बौरवां नहर के पास निजी बस के संचालक ने ई- रिक्शा रोक दिया। इसके बाद चालक के साथ ही हम लोगों को मारने- पीटने लगा। इसके बाद ई- रिक्शा चालक और घायल तीनों यात्री सादात बस स्टैंड पहुंचे। वहां उसी निजी बस के सामने ई- रिक्शा लगाकर दोपहर 12 बजे जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने चालक और यात्रियों को समझाने- बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया। इसके बाद बस रवाना हो गई। सैदपुर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें