फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों ने की विनियमितीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ प्रधानाचार्यों ने शुक्रवार को अपने विनियमितीकरण की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक और दूसरा भाजपा के जिलाध्यक्ष को सौंपा। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कई वर्षों से अनेक तदर्थ प्रधानाचार्य कार्यरत हैं जिन्हें प्रधानाचार्य पद का वेतनमान प्राप्त हो रहा है और यह सभी अपने विद्यालयों के वरिष्ठतम शिक्षक हैं। इनके पास अनिवार्य योग्यता एवं लंबा शैक्षणिक अनुभव भी है। इनका विनियमितीकरण नहीं होने से इनमें असंतोष व्याप्त है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने प्रधानाचार्यों की मांग को उचित बताते हुए कहा कि प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण करने से राज्य सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं बढ़ेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने उपस्थित तदर्थ प्रधानाचार्यों की मांग को जायज बताते हुए उनका पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इसके पहले सरकार ने वर्ष 1993 में तदर्थ प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण किया था। मांगपत्र सौंपने वालों में माध्यमिक शिक्षक संघ कानपुर के महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित, प्रधानाचार्य उदय राज, मारकंडेय यादव, सौरभ पांडेय, डॉं अनिल कुमार विश्वकर्मा, कृपाशंकर सिंह, ओंकार मिश्रा, हरिशंकर शर्मा, डॉ. रामनिवास शास्त्री, दिनेश सिंह, मारकंडेय सिंह यादव, रामकवल सिंह यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें