फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाद में प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गौरा खास प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अंत प्रधानाध्यापक के निलंबन से हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सर्वानंद सिंह यादव और शिक्षामित्र निशा के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा था, जिस पर ग्रामीणों ने भी आपत्ति जताई थी। गांव के लोगों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, शिक्षामित्र ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को आवेदन दिया था, जिसे क्षेत्रीय विधायक बेदी राम ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक सर्वानंद सिंह यादव को 13 फरवरी को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच कासिमाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में कई बार पंचायत कर समझौता कराने की कोशिश की गई थी लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। शिक्षामित्र के आरोपों के आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें