फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठन ने राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्राम प्रधान संगठन की ओर से राज्यपाल को संबोधित सोलह सूत्रीय मांगपत्र बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिला संरक्षक एवं प्रदेश महासचिव मुहम्मद शमीम सिद्दीकी एवं जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव के नेतृत्व में दिए गए मांगपत्र में पंचायतराज अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अनुरूप कार्य कराए जाने के लिए प्रभावी आदेश निर्गत किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों का मानदेय 15 हजार प्रति माह अनुमन्य करते हुए इसलिए अलग से बजटीय व्यवस्था प्राविधानित की जाए। ग्राम पंचायतों को बीस लाख तक लागत की परियोजनाओं की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अधिकार देने आदि की भी मांग की गई है। इस अवसर पर एसएन सिंह, रामज्ञान सिंह यादव, राजेंद्र यादव, चंद्रिका यादव, रामसमुझ यादव, फेंकन यादव, रितेश कुमार, जगतनारायण, धर्मदेव, जनार्दन यादव, सुनील यादव, अब्दुल मन्नान, बृजलाल, अभिषेक सिंह, राजेश कुमार, राकेश सिंह, विनोद, सोनू यादव, संतोष, संजय यादव, रामराज बिंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें