फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 15 को मेडिकल कालेज का करेंगे वर्चुल लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा 15 जुलाई को राजकीय मेडिकल कालेज का वर्चुल लोकार्पण करेंगे। कालेज प्रशासन को पीएम के संभावितक कार्यक्रम के संबंध में शासन से पत्र मिला है। कांलेज प्रशासन के मुताबिक कार्यदायी संस्था इंटरनेट कनेक्टिविटी दुरुस्त करने के साथ अन्य तैयारियां को अंतिमरूप देने में जुटी है। जिले के नगर क्षेत्र में स्थित आरटीआई मैदान में करोड़ों की लागत से राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत कार्य कराया जा चुकह है। बताया कि फर्नीचर संबंधित कार्यों को भी पूर्ण करने को लेकर तैयारियों को तेजी से पुरा करने की कवायद की जा रही है। इससे पहले नौ अप्रैल को पीएम वर्चुल माध्यम से मेडिकल कालेज का लोकार्पण करने की योजना थी लेकिन किन्ही कारणों से लोकार्पण का समय टाल दिया गया था।अब जिला प्रशासन ने मेडिकलल कालेज प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि संभावित 15 जुलाई को प्रधानमंत्री राजकीय मेडिकल का लोकर्पण करेंगे। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. राजेश सिंह ने बताया कि संभावित लोकार्पण के बाबत पत्र शासन से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें