फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारी शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 सितंबर को सैदपुर में संभावित आगमन को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने अपने मातहतों के साथ सैदपुर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा के स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिया। डीएम और एसपी ने मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मुख्यमंत्री का हेलीपैड औड़िहार-शेखपुर के पास नव निर्मित फोरलेन हाईवे पर बनाए जाने की मंत्रणा लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से की। अधिकारियों के दल ने निरीक्षण के दौरान स्थल की साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था और अन्य आवश्यक जन सुविधाएं एवं संसाधन स्थाई तौर पर स्थापित किए जाने का फरमान जारी किया। स्थल का मुआयना करने आए डीएम और एसपी के साथ एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसडीएम विक्रम सिंह, सीओ बलराम सहित अन्य स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें