फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी, आज सभा को करेंगे संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन को लेकर नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जनसभा की तैयारियां लगभग पुरी हो गई है। बुधवार को तेज बरसात होने के कारण मैदान में पानी लगने से आयोजक परेशान दिख रहे थे। लेकिन जिला प्रशासन समेत आयोजकों ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कार्यक्रम आज नेशनल इंटर कालेज में 12:30 बजे दिन में जनसभा के माध्यम से शुरू होना है। इसके लिए इंटर कालेज के मैदान पर बने हेलीपैड पर 12:20 पर हेलीकाप्टर आने का समय तय हुआ है। जहां से वह सीधे आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए सभास्थल पर पहुंचेंगे। जनसभा समाप्त होने के बाद नेशनल इंटर कालेज के सभा कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करने के बाद जिले के सभी अधिकारियों एवं मंडल के शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दिन के करीब 3:00 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे। बता दें कि जनसभा स्थल पर बुधवार की रात भारी बरसात के कारण पानी भर गया था। आयोजकों ने दो दमकल लगाकर पानी को निकालने का पूरा प्रयास किया। बृहस्पतिवार को भी पूरी तरह बादल छाए होने से आयोजक परेशान दिखे। आयोजकों में राम प्रताप सिंह पिन्टू, शिव प्रताप सिंह छोटू के साथ मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, धर्मेन्द्र राय, नंदा राजभर, लल्लन चौहान, शिव राज बिन्द, गोलू सिंह, चन्दू सिंह सहित अन्य लोग लगे रहे। दूसरी तरफ कार्यक्रम स्थल से लेकर कासिमाबाद के सभी मार्गों को पोस्टर बैनर के साथ झंडे से पाट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें