फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दीक्षांत समारोह में प्रीति और अमीषा को मिला सोने का तमगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूविवि का दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से संबद्ध तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी) की बीसीए की छात्रा प्रीति यादव एवं बीबीए की छात्रा अमीषा पटेल को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वर्ण पदक प्रदान किया। बीसीए की छात्रा प्रीति यादव ने 86.96 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में टॉप कर किया है। वर्तमान में प्रीति इसी संस्थान की एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
इसके साथ ही बीबीए की छात्रा अमीषा पटेल ने 80.58 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में टॉप कर यह कीर्तिमान बनाया है। संस्थान के सचिव-प्रबंधक प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने तकनीकी शिक्षा को और आधुनिक, उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण बनाने और इस प्रकार के होनहार युवा प्रदान करने के लिए हर प्रयास और सुविधाओं से संस्थान को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक डा. अजीत प्रताप सिंह ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर बधाई प्रदान की। डा. अमित प्रताप ने बताया कि टेरी के छात्रों की यह उपलब्धि 2012 से अनवरत चली आ रही है। इस बार पुन: संस्थान की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में टॉप कर संस्थान और जिले का मान बढ़ाया है। कोविड के दौरान ही यह उपलब्धि इस संस्थान के नाम नहीं हो पाई। अन्यथा बीसीए एवं बीबीए के साथ-साथ एमसीए के छात्र भी टॉपर्स की सूची में हमेशा से रहे हैं।
(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें