थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह टुल्लू पंप से बाइक धोते समय करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरैनी गांव निवासी और पीआरडी के जवान बुधिराम (45) गांव से बाहर एक मंदिर पर रहकर उसकी देखभाल भी करते थे। सुबह शादियाबाद थाने से ड्यूटी करके घर आए और मंदिर पर चले गए। बुधिराम मंदिर पर लगे टुल्लू पंप चलाकर बाइक धोने लगे। जहां करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कुछ समय बाद जब आसपास के लोग मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष महेश पाल सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से पीआरडी जवान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पीआरडी विभाग को घटना सूचना दे दी गई है।