फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रहलाद और रोनित फाइव-ए-साइड हॉकी कैंप के लिए चयनित

विज्ञापन
रोनित पाल  व प्रहलाद राजभर। स्रोत-करमपुर स्टेडियम
विज्ञापन
खानपुर। करमपुर गांव के हॉकी खिलाड़ी प्रहलाद राजभर और रोनित पाल का फाइव-ए-साइड हॉकी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी चंडीगढ़ में आयोजित कैंप में हिस्सा लेंगे। यहां उनके प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का चयन किया जाएगा, जो 20 से 25 जुलाई तक ओमान के मस्कट में आयोजित यूथ एशियन फाइव-ए-साइड हॉकी चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। उत्तर प्रदेश से चयनित पांच खिलाड़ियों में करमपुर के प्रहलाद राजभर (स्ट्राइकर) और रोनित पाल (मिडफील्डर) के अलावा वाराणसी के राहुल यादव भी शामिल हैं। करमपुर के दो खिलाड़ियों के एक साथ चयन से गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। उन्हें विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी मस्कट में शानदार प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे। अनिकेत सिंह, मनोज सिंह, पूजा सिंह, कोच इंद्रदेव, सौम्य प्रकाश बरनवाल और विकास बरनवाल ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें