फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विजिलेंस और विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को नगर के लोटन इमली एवं सब्जीमंडी की तरफ छापेमारी की। इस दौरान बिना बिल जमा किए बिजली जला रहे 19 बकाएदारों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही 11 लोगों की लाइट भी काटी गई। छह खराब मीटर भी बदले गए। एसडीओ शिवम राय ने बताया कि जितने लोग बिजली चोरी में पकड़े गए हैं, उन पर कठोर कार्रवाई हो रही है। एफआईआर के साथ-साथ संगीन अपराध में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर ज्योतिकांत, अवर अभियंता रोहित कुमार, पंकज चौहान, विजिलेंस इंस्पेक्टर एके सिंह, विनय तिवारी, राज सैनी, दिलीप, संदीप, राजकमल, कैलाश, गौरव, मोनू, अखिलेश, बब्बन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें