गाजीपुर। अनुरक्षण कार्य के लिए सारनाथ-गाजीपुर लाइन का आठ जून को शटडाउन होगा। इस दौरान 220 केवी तलवल विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से आठ जून को सुबह आठ से दिन में साढ़े दस बजे तक 132 केवी कुंडेसर, गाजीपुर, अंधऊ, भदौरा, जमानिया से ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। जबकि शहर की आपूर्ति बहाल रहेगी। तलवल विद्युत उपकेंद्र के जेई अमरनाथ भारती ने बताया कि समय से कार्य पूरा न होने पर कटौती का समय बढ़ भी सकता है और इमरजेंसी आदेश आने पर कार्य को स्थगित भी किया जा सकता है।