दिलदारनगर। विद्युत उपकेंद्र के सामने सड़क और रेलवे पटरी के नीचे अंडरग्राउंड केबिल जल जाने के कारण तीन दिन से 16 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। जबकि विद्युत विभाग की तरफ से लगातार दो दिनों से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। बीते 26 मई को पावर हाउस के ठीक सामने सड़क और रेललाइन के नीचे अंडर ग्राउंड केबिल में खराबी आ गई, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। इससे 16 गावों की आपूर्ति तीन दिनों से ठप हो गई। गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्या खड़ी हो गई है। दिलदारनगर, फुल्ली, जोगियामार, दौदही, कुसी, शाहपुर, भक्सी, धनौता सहित 16 गाव अंधरे में डूबे हुए हैं। जेई तपस कुमार ने बताया कि दो दिनों से मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी।