फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग को हटवाया

विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के तहत खानपुर में उम्मीदवारों के पोस्टर एवं बैनर को उतारते कर्मचारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। आचार संहिता का पालन कराने को लेकर प्रशासन की ओर से कवायद की जा रही है। नोडल अधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में संबंधित टीम ने शुक्रवार को क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से पूरे ब्लॉक क्षेत्र में घूम-घूम कर सार्वजनिक स्थानों पर लगे प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग को हटवाया। नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार सैदपुर राहुल सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। उसके अनुपालन में थाना क्षेत्र के आह्लादपुर, बहेरी, डगरा, खानपुर बाजार, बिहारीगंज डगरा और सिधौना बाजार से सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टरों को हटाया गया। निजी भवनों पर लगे पोस्टर के बारे में भवन के मालिक से बात की गई। अगर उनकी इच्छा से बैनर लगाया गया है तो छोड़ दिया गया, अन्यथा सभी को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें