फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगा फिर भी एसडीएम संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद जिले के एक एसडीएम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। टीकाकरण के बाद इस प्रकार का यह पहला मामला है। उधर, संक्रमित होने के बाद एसडीएम को क्वारंटीन कर दिया गया है। टीके की पहली डोज लेने के बाद संक्रमित हुए एसडीएम को लेकर चर्चा होती रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि गत दिनों जखनिया तहसील के एसडीएम सूरज कुमार यादव का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिले। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर में शामिल एसडीएम को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। संक्रमित मिलने के बाद एसडीएम अपने घर में आइसोलेशन में हैं। बताया कि कोई भी टीका उस बीमारी के संक्रमण की गंभीरता को कम करता है। इसका मतलब यह नहीं है कि टीका लगवाने के बाद कोरोना का संक्रमण नहीं हो सकता। टीका संक्रमण से तो सुरक्षा देता है लेकिन अगर संक्रमण हो जाए तो यह गंभीर बीमार होने से बचाता है। ऐसे में सभी लोगों को वैक्सीन लगवाना चाहिए और टीकाकरण के बाद भी पूरी तरह एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें