फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंख्या को स्थिर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नए नियमावली तैयार किए जाने की कवायद शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पिछले कई सालों से लगातार प्रयासरत है। इसी को मद्देनजर रखते हुये रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम कर विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जिले में 31 जुलाई तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारी और अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे। इस दौरान परिवार को स्थिर रखने के संसाधनों के बारे में बताया गया। एसीएमओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का उद्देश्य जनसंख्या को स्थिर करना है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अनेकों उपाय आमजन को नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें