फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़ा गांव में बीडीसी प्रथम की गिनती में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। सैदपुर ब्लाक के हथौड़ा ग्रामसभा में दो बीडीसी प्रत्याशियों के मत एक ही मतपेटी में पड़ने से दोबारा मतगणना की मांग करने के साथ प्रत्याशी ने धांधली का आरोप लगाया है। हथौड़ा गांव के वार्ड नंबर एक से सात तक बीडीसी प्रथम है और वार्ड नंबर आठ से 15 तक बीडीसी द्वितीय है। मतदान के दिन बूथ संख्या 248 में वार्ड संख्या सात के साथ आठ और नौ के वोट एक ही मतपेटी में डाले गए। मतगणना के दौरान कर्मचारियों ने वार्ड सात के सभी वोट बीडीसी द्वितीय में गिनकर दोनों बीडीसी को विजेता घोषित कर उन्हें प्रमाणपत्र भी दे दिया। बीडीसी प्रथम एक वोट और बीडीसी द्वितीय सात वोट से विजयी घोषित हुए। हथौड़ा के प्रथम और द्वितीय दोनों बीडीसी पद के लिए कुल पांच-पांच लोग चुनाव मैदान में थे। सभी हारे उम्मीदवारों ने एसडीएम सैदपुर, डीएम और चुनाव अधिकारी दिलीप पांडेय से पुन: मतगणना के लिए आवेदन किया है। चुनाव अधिकारी दिलीप पांडेय ने कहा कि हथौड़ा के बूथ संख्या 248 पर पड़े वार्ड संख्या सात के मतों की संख्या गलत बीडीसी के खाते में गिनी गई है। हारे हुए प्रत्याशियों से आपत्ति मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है। अभी समय है जांच पूर्ण होने के बाद उस पर निर्णय लिया जाएगा। जांच में अगर शिकायत सही पाई गई तो पुन: मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें