गाजीपुर। सैदपुर सेक्टर प्रथम से जिला पंचायत की प्रत्याशी रहीं अंजना सिंह के पुत्र आलोक सिंह ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने दोबारा मतगणना कराने के लिए एक प्रार्थनापत्र भी रिटर्निंग अफसर को सौंपा। रिटर्निंग अफसर को दिए शिकायती पत्र में आलोक सिंह ने बताया है कि उनके बड़े पिता ठाकुर तेजबहादुर सिंह की मृत्यु चुनाव प्रक्रिया के दौरान 30 अप्रैल को हो गई थी। इस कारण पूरा परिवार गमगीन था। ऐसी हालत में परिवार का कोई भी सदस्य मतगणना स्थल पर नही पहुंच सका था। इसका फायदा उठाकर प्रत्याशी रही सपना सिंह के पति पंकज सिंह चंचल ने फर्जी एवं मनमाने ढंग से मतगणना स्थल पर हेराफेरी की। कभी 1400 तो कभी 1200 मतों से अपने को जीता हुआ बताते रहे। इसमें रिटर्निंग ऑफीसर की भी भूमिका संदिग्ध रही। उन्होंने माइक से एक भी बार भी जीत और हार की उद्घोषणा नहीं की लेकिन जब कल उत्तर प्रदेश सरकार की जिला पंचायत की सूची आई तो हमें 31 वोटों के अंतर से हारा हुआ दिखाया गया जो हम सब को स्वीकार नहीं करते हैं। ऐसे में मतगणना दोबारा कराई जाए।