फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने टीका लगवा निभाया फर्ज

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद ट्रामा सेन्टर में कोविड का वैक्सीन लगवाने के बाद अपना कार्ड दिखाते पुलिस कर्मिक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले पुलिस कर्मियों ने टीका लगावाकर अपना फर्ज निभाया है। सुबह 8.30 बजे 18 केंद्रों के प्रभारी चिकित्सकाधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पूर्वांह्न 10.45 बजे एसपी डा. ओपी सिंह ने कोविड-19 का जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाकर सुखद संदेश दिया। जिला एवं महिला अस्पताल में पूर्वांह्न 9 बजे टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। सभी की मुख्य गेट पर पहले थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान देखा गया। इसके बाद वेटिंग कक्ष में बैठाने के साथ सूची से आईडी का मिलानकर टीकाकरण कक्ष में भेजा गया। पूर्वांह्न 10.45 बजे एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह को टीका लगा। इसके बाद 10.47 बजे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी एवं 10.49 बजे एसपी ग्रामीण अनिल झा का टीकाकरण हुआ। इस दौरान सीएमओ डा. जीसी मौर्या स्वंय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें