फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय रामलीला मैदान में मंगलवार को धरना दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य एवं किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि थाने की पुलिस फरियादियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। दहशत के चलते फरियादी अपनी बात नहीं कह पाते।
उन्होंने कहा कि गंभीर मामले की रिपोर्ट तक नहीं दर्ज हो रही है। उन्होंने फरियादियों और गरीबों के साथ मानवीय आधार पर पेश आने की मांग की। इसके साथ ही बाढ़ से नुकसान हुई फसल की क्षति पूर्ति मुआवजा सहित छह महीने तक मुफ्त में राशन दिलाने तथा बेरोजगारी की मार झेल रहे मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम देने एवं पांच सौ रुपए रोजाना मजदूरी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सितंबर को वाराणसी में वामदलों की ओर से आयोजित जन कंवेंशन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। धरना सभा में मुराली वनवासी, लालजी वनवासी, विजयी वनवासी, रामअवध बिंद, प्रमोद बिंद, पांचरतन कुशवाहा, परीखा कुशवाहा, तेजबहादुर कुशवाहा, विनोद गुप्ता, अखिलेश ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें