दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के जबुरना मोड़ से पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को एक टॅापटेन अपराधी को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उससे एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ छापेमारी एवं कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने जुबरना मोड़ के पास से एक टापटेन अपराधी मिर्चा गांव निवासी मुहम्मद इम्तियाज कुरैशी को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसका चालान कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, सुकवेंद्र प्रताप सिंह और विजय कुमार यादव शामिल थे।