फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की झूठी सूचना पर हलाकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव में हत्या की सूचना पर बुधवार को पुलिस पूरे दिन हलाकान रही। छानबीन में मामला झूठा निकलने पर पुलिस ने सूचना देने वाले बालक को पकड़ लिया। लेकिन माफी मांगने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। डायल 112 को दोपहर एक बजे किसी ने फोन किया कि बढ़नपुरा गांव में किसी की हत्या हो गई है। जानकारी मिली तो पुलिस सक्रिय हो उठी। पुलिस चौकी मच्छटी इंचार्ज ओंमकार तिवारी और थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र बढ़नपुरा गांव पहुंचे तो सूचना झूठी निकली। उन्होंने सूचना देने वाले नंबर को ट्रेस किया सुखडेहरा गांव पहुंच गए। वहां सूचना देने वाले बालक से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालक ने ही पुलिस को झूठी सूचना दी थी। लेकिन माफी मांगने पर उसे हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें