भदोही। रमजान के जुम्मे और मुख्तार अंसारी की मौत के चलते नगर में अलर्ट घोषित किया गया था। पुलिस सतर्क रही। पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौहान ने पुलिस बल के साथ नगर के गली गली में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बृहस्पतिवार की रात में ही मुख्तार की मौत की खबर आने पर ही पुलिस सतर्क हो गई। रात में न केवल डायल 100, कोतवाली और संबंधित पुलिस चौकी को क्षेत्र में गश्त करने को कहा गया था। शुक्रवार को दिन भर पुलिस गश्त करती रही। दोपहर जुमे की नमाज के समय नगर के लिप्पन तिराहा, स्टेशन रोड, अजिमुल्लाह चौराहा, मर्यादपट्टी, चौरी रोड पर पुलिस बल तो तैनात थी ही पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दी गई थी। सीओ लगातार गलियों में गश्त करते रहे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने तथा सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं प्रसारित करने से बाज आने को कहा।