फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: गड़बड़ी की कोशिश करने वाले जाएंगे जेल, कई स्तर से हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद में पूरी तैयारी चल रही है। दो दिनों तक दो-दो पालियों में आयोजित कराई जाने वाली इस परीक्षा के पहले से ही नकल माफिया पर नजर रखी जा रही है। किसी भी केंद्र या बाहर कोई भी गड़बड़ी न हो इसके लिए कई स्तर से पुलिस टीमें लगाई गई हैं। निगरानी करने वाले टीमों में एसटीएफ, एसओजी, स्वाट टीमें लगाई गई हैं। वहीं, सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। साथ ही कंट्रोल रूम के साथ-साथ लखनऊ से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 17 और 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होने जा रही है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जनपद में पुलिस प्रशासन की पूरी तैयारी चल रही है। सभी केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा सीसी कैमरे व अन्य सुरक्षा को लेकर सभी स्तर से जांच की जा रही है।
जिले में इस बार परीक्षा के लिए 45 सेंटर बनाए गए हैं। जहां एक पाली में 18000 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जो दो दिनों में दो-दो पालियों में कराई जाएगी, यानि 72 हजार परीक्षार्थी जिले में होंगे। ऐसे में किसी प्रकार की कहीं गड़बड़ी न हो इसका खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के सहायक नोडल अधिकारी व एसपी सिटी ज्ञानेंद्र का कहना है कि परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। निगरानी के लिए कई स्तर पर टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें