फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की दो बाइक की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस टीम ने फरीदपुर गांव के पास से बुधवार को चोरी की एक बाइक के साथ एक शातिर को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार राहुल सिंह की निशानदेही पर राजेश सिंह के घर से चोरी की दूसरी बाइक बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त राहुल सिंह को जेल भेज कर फरार अभियुक्त राजेश सिंह की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस टीम फरीदपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भदौरा की ओर से आ रहा बाइक सवार एक युवक को रोक कर पूछताछ में गाड़ी का कागज मांगा गया तो उसके पास कागजात नहीं थे। संदेह होने पर जब कड़ाई से पूछताछ में बताया कि यह गाड़ी गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई निवासी मित्र राजेश सिंह के साथ मिलकर एक जुलाई को दिलदारनगर स्टेट बैंक और दूसरी बाइक 12 जुलाई को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल से चुराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें