फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बाप-बेटे की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, फर्जी एंबुलेंस केस का मामला

Thu, 11 May 2023 10:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के भट्ठी मुहल्ला निवासी जफर खां चंदा का मुख्तार अंसारी से काफी करीबी रिश्ता रहा है। उसके खिलाफ बाराबंकी में फर्जी एंबुलेंस केस में मामला दर्ज है। पुलिस ने गुरुवार को  जफर खां और उसके बेटे की तलाश में दबिश दी। 
विज्ञापन
जफर खां चंदा के आवास पर पुलिस की दबिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और गाजीपुर के भट्ठी मुहल्ला निवासी मुहम्मद जफर खां चंदा व उसके जिलाबदर पुत्र फरहान खां की तलाश में पुलिस ने उसके आवास पर दबिश दिया। सीओ हितेंद्र कृष्ण समेत मुहम्मदाबाद सर्किल की भारी पुलिस ने जफर खां चंदा के आवास पर छापेमारी की।

विज्ञापन


जफर खां चंदा का मुख्तार अंसारी से काफी करीबी रिश्ता रहा है। उसके खिलाफ बाराबंकी में फर्जी एंबुलेंस केस में मामला दर्ज है। उस मामले में गिरफ्तारी के बाद काफी दिनों बाद जमानत पर घर आया। जफर के पुत्र फरहान खां के आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उसे जिलाबदर किया गया है।

पूरे मकान और कमरों की तलाशी

बाप-बेटे की तलाश में पुलिस ने जब दबिश दी तो दोनों घर पर नहीं मिले। इस दौरान पुलिस ने पूरे मकान व कमरों की तलाशी ली। इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान पुलिस के हाथ नहीं लगा।
ये भी पढ़ें: दो साल पहले नौकरी छोड़ने वाले युवक ने गला काट कर जान दी, PhD की कर रहा था तैयारी

विज्ञापन

इस कार्रवाई में सीओ हितेंद्र कृष्ण, प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, करीमुद्दीनपुर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, भांवरकोल प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्रनाथ राय, निरीक्षक रामबहादुर चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि माफिया मुख्तार का सहयोगी जफर खां चंदा व उसके जिलाबदर पुत्र फरहान की तलाश में दबिश दी गई थी। दोनों आवास पर नहीं मिले।

मुख्तार की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क

गाजीपुर में मुख्तार के खिलाफ आयकर विभाग ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
 लखनऊ आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली। शहर के कपूरपुर में स्थित 0.117 और 0.254 हेक्टेयर यह जमीन मुख्तार से जुड़े गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर थी। टीम ने एलान किया कि इस संपत्ति का क्रय-विक्रय या स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। इस दौरान राजस्व विभाग, जंगीपुर और शहर कोतवाली पुलिस भी थी।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार चल रही है। आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई ने अब तक करीब 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। मुख्तार की करीब 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति चिह्नित की गई है। शहर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि लखनऊ से टीम आई थी। उसने कपूरपुर में मौजूद दो बेनामी संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें