फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मौधिया में चार दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को घटना के तीसरे दिन पीड़ित के घर के करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित खेत में साड़ी-कपड़े और जेवर का खाली डब्बा मिला। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। गांव निवासी रामसरन राजभर के घर बीते बृहस्पतिवार की रात चोरी हुई थी। रामसरन का कहना है कि घर के सभी सदस्य खाना खाकर रात में सो गए थे। घर के पिछले हिस्से में अर्द्ध निर्मित खिड़की का ईंट तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने एक कमरे में सो रही उनकी पुत्रवधू के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर बगल के कमरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए थे। गोदरेज की आलमारी तोड़कर बीस हजार नकदी, अन्य कीमती सामान सहित चोर कमरे में रखा तीन बक्सा, एक अटैची, दो बैग आदि चुरा ले गए थे। चोरों ने कई थान सोने और चांदी के कीमती आभूषण, साड़ी-कपड़े पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के दूसरे दिन करमदेपुर जाने वाले रास्ते के किनारे खेत में अटैची, बक्सा और झोला मिला था। वहीं तीसरे दिन रविवार को इससे थोड़ी दूर स्थित चरी के खेत में साड़ी-कपड़े और आभूषणों का खाली डिब्बा मिला। पुलिस ने दावा किया कि चोर आसपास के ही हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें