फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी एवं दुराचार आरोपी को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद थाने की पुलिस जालसाज और दुराचार के आरोपी की तलाश कर रही। फरार आरोपी क्षेत्र एक महिला कर्मचारी को पदोन्नति और पुत्री को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपया ठग लिया था। इसके अलावा पुत्री को वाराणसी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। बात करने पर सीओ सैदपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ सैदपुर बलिराम ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के बीच बीते जनवरी माह से ही बातचीत हो रही थी। इस दौरान आरोपी पीड़िता को अपनी बातों में फंसाकर नौकरी में प्रमोशन कराने का लालच दिया। साथ ही बीते 16 अक्टूबर को पीड़िता की पुत्री को बहाने से वाराणसी ले जाकर दुराचार किया। तहरीर के आधार पर आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें