फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस महकमे में जिन कर्मचारियों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ था। सोमवार को ऐसे पुलिस कर्मियों का टीकाकरण होगा। कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन का पालन कराने से लेकर अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ में पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। ऐसे में संक्रमण से बचाने के लिए महकमा अपने कर्मचारियों का पूरा ख्याल रख रहा है। कुछ दिन पूर्व एसपी डा. ओपी सिंह ने जहां कर्मचारियों में हैंड ग्लव्स और मास्क का वितरण किया था। वहीं उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया था। जिन कर्मियों द्वारा टीका नहीं लगवाया गया था। उनका सोमवार को टीकाकरण होगा। इस संबंध में एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया था। उन कर्मचारियों का 24 मई को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें