पूछताछ में दोनों ने बताया कि रघुवरगंज में किराये के मकान में रहते थे और ग्रुप बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। बीते आठ अगस्त को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास देसी शराब ठेका के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी की थी। 27 जुलाई की रात कात्यायनी माता मंदिर करमचंदपुर से 25 हजार रुपये और आभूषण के अलावा बीते आठ अगस्त को मरदह थाना क्षेत्र में भी गैस डिलीवरी वैन से लूट का प्रयास किया था। घायल शातिर बदमाश गोपाल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।