फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: असलहा फैक्ट्री के बाद पुलिस का बड़ा शिकंजा, 50 से अधिक हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में 23 सितंबर को असलहा फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 से अधिक हथियार बरामद किए हैं। एसपी डॉ. ईरज राजा बृहस्पतिवार को पूरे मामले का खुलासा कर सकते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पूर्व में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध असलहों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है। बता दें कि 23 सितंबर को जमानियां थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मोड़ के पास सिंचाई विभाग के परित्यक्त कमरे में पुलिस ने छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 13 तमंचे और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें