फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीसी कैमरे से निगरानी में होगी पुलिस आरक्षी की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में 17 एवं 18 फरवरी को 45 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। उक्त बातें डीएम आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में मंगलवार को कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के 45 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में कुल 18 हजार और चार पालियों में कुल 72 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसके लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इसको लेकर पुलिस लाइन सभागार में सभी सेक्टर / स्टेटिक / केंद्र व्यवस्थापकों / पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से अलग से कार्यदायी संस्था नामित की गई है, जो परीक्षा के पूर्व से समाप्ति तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चत करेगी।
परीक्षा केंद्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थबैंड, बटुआ, काला चश्मा, हैंडगैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों, प्रमुख स्थानों/ चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक (पुलिस) नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मानीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया टीम और अभिसूचना तंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की निगरानी की जा रही है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, एसपी ग्रामीण बलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें