जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने सोमवार की सुबह पॉक्सो एक्ट वांछित को धर दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वांछित कोटिया गांव निवासी संजय सिंह को पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि पाॅक्सो सहित अन्य धाराओं में वांछित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। संवाद