फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिहार ले जाई जा रही 90 बोरी खाद पुलिस ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली पुलिस ने पंचशील चौराहे के पास से रविवार को दो वाहनों पर बिहार ले जाई जा रही 90 बोरी खाद पकड़ी। वाहन चालकों द्वारा खाद से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर मामले को जिला कृषि अधिकारी को सौंप दिया गया है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उप निरीक्षक राजेश कुमार गिरी पुलिस कर्मियों के साथ पंचशील चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो वाहन यूरिया खाद लेकर बिहार की ओर जा रहे थे। उप निरीक्षक ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को दी। प्रभारी निरीक्षक ने वाहनों को पकड़ने का निर्देश दिया। पंचशील चौराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर खाद लदे दोनों वाहनों को पकड़ लिया। साथ ही वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों खाद और दोनों वाहनों को गहमर थाने में जब्त कर लिया। इसकी जानकारी जिला कृषि अधिकारी को दी गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि एक तरफ गेहूं के बोआई के सीजन में क्षेत्र में जहां खाद की भारी किल्लत है, वहीं अवैध तरीके से क्षेत्र से खाद की आपूर्ति बिहार में की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पकड़े जाने के बाद पूछताछ में वाहन चालकों ने खाद खरीद से संबंधित कागजात नहीं दिखाया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें