फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पत्नी की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को दरवाजे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में बृहस्पतिवार को एक पति द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को दरवाजे के बाहर विवाहिता का शव मिला। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री की मौत बीमारी से अथवा अन्य कारणों से हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सुहवल प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शाम करीब 3.55 बजे डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि सुहवल गांव में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। जानकारी पर जब टीम वहां पहुंची तो विवाहिता अख्तरी खातून (34) का शव दरवाजे पर पड़ा था। मौके पर मौजूद मृतका के पति ने कहा कि पत्नी हमेशा बीमार रहती थी। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता मुहम्मद मुल्तान निवासी फेफना थाना के सिंहपुर, बलिया ने बताया कि बेटी अख्तरी खातून की शादी वर्ष 2014 में मुहम्मद वसीम से हुई थी। पुत्री का एक पांच वर्षीय पुत्र और एक पुत्री (7) है। पुत्री की मौत किन कारणों से हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके बाद विधिक कार्रवाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें