बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मोड़ के पास से पुलिस टीम ने बुधवार को एक तमंचा और एक कारतूस के साथ एक वारंटी को दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस वारंटी अलामुद्वीन को एक तमंचा और एक कारतूस के साथ हुसैनपुर मोड़ के पास से पकड़ा। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि पूछताछ के बाद चालान कर दिया। संवाद