खानपुर। थाना क्षेत्र के तेलियानी मोड़ से पुलिस टीम गुरुवार की देर रात टॉपटेन अपराधी कन्हैया यादव को एक तमंचा एवं एक कारतूस के साथ धर- दबोचा। इसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉपटेन अपराधी गौरहट गांव निवासी 50हजार इनामिया बनारसी यादव का भाई है। इसके ऊपर जनपद और वाराणसी में कुल 15 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शशीचंद चौधरी, योगेंद्र सिंह, नागेंद्र उपाध्याय , आकाश शुक्ला , सर्वेश और संतोष शामिल थे।