फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अधियारां गांव में सप्ताहभर पूर्व नवविवाहिता ऋतु देवी (21) की दहेज हत्या के मामलें में फरार चल रहे पति आकाश यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। ऋतु देवी अपने कमरे के छत की कुंडी में दुपट्टे के फंदे पर लटकती मिली थी। कबीरपुर उर्फ धीनपुरा निवासी मृतका के भाई उपेन्द्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने शादी के बाद से सोने की अंगूठी, सिकडी़ तथा बाईक की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर फंदे पर लटका दिया। मृतका का विवाह इसी माह हुआ था। सीओ जमानियां हितेन्द्र कृष्ण ने बताया कि दहेज हत्यारोपी पति आकाश यादव को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें