फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बदमाशों को पुलिस ने िकया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी मोड़ साईं की तकिया के पास से पुलिस टीम ने बुधवार की भोर में छह बदमाशों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर चोरी का एक इनवर्टर, एक बैटरी, एक गैस सिलिंडर, चूल्हा, चार तमंचा, कारतूस और 6700 रुपये नकदी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद बदमाशों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामसजन यादव और उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला पुलिस टीम के साथ खानपुर कस्बा में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि साई की तकिया बेलहरी मोड़ के पास से शातिर बदमाश बेलहरी निवासी हेमंत कुमार के पास से एक तमंचा और एक कारतूस, सन्नी के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस, विवेक उर्फ पुच्चू के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, विशाल कुमार एक तमंचा, एक कारतूस, अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार को 6700 रुपये नगद और चोरी के सामान एक इनवर्टर माइक्रो टेक, एक बैटरी एक्साइड, एक गैस सिलेंडर, एक चूल्हा डबल बर्नर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार छह बदमाशों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
दबोचे गए बदमाशों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
मौधा। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश हेमंत कुमार के खिलाफ खानपुर और सादात में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा सन्नी के खिलाफ खानपुर और सादात, विवेक के खिलाफ खानपुर, सादात, विशाल कुमार के खिलाफ खानपुर, सादात, अभिषेक कुमार के खिलाफ खानपुर और सादात के अलावा अविनाश कुमार के खिलाफ खानपुर और सादात थाने में मुकदमा दर्ज है। इनकी तलाश काफी दिनों से पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें