फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस ने सेना के जवान को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद । कोतवाली क्षेत्र के टडवां गांव निवासी सेना के जवान को उसके तिलक के दूसरे दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह भारतीय थल सेना का सिपाही बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाया था। इस बाबत प्रेमिका ने तहरीर दी है। क्षेत्र के टडवां गांव निवासी तूफानी गोड़ का पुत्र प्रद्युम्न गोड़ पंजाब के कपूरथला में भारतीय सेना में सिपाही है। बुधवार को प्रदुम्न का तिलक था। उसकी शादी बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में तय है। इसकी जानकारी होने पर कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवती 21 नवंबर को कासिमाबाद कोतवाली पहुंची। तहरीर दी कि उसके साथ प्रदुम्न का दो वर्ष से प्रेम संबंध है।
विज्ञापन

युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसका अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी डालता रहा है। पीड़िता ने गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज सिधागर घाट तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर पर सेना के जवान प्रदुम्न गोड़ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें