फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पौधरोपण की निगरानी करेंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वन महोत्सव के तहत रविवार को चौथे दिन जिले में वृहद पौधरोपण कराया गया। जिले के 26 विभाग इस अभियान में लगे हैं। 37 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सबसे अधिक 18 लाख पौधे ग्राम विकास विभाग को लगाने हैं। इन सभी पौधों की जीओ टैगिंग होगी, जिससे पीएम भी पौधरोपण की निगरानी कर सकेंगे। वृहद पौधरोपण अभियान-2021 का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शहर के छावनी लाईन स्थित बालेश्वर पाण्डेय आईटीआई कालेज परिसर में पीपल का पौधा रोप कर किया। उन्होंने कहा कि पुरातन काल में सभ्यताओं का विकास नदियों एंव जंगल के किनारे ही हुआ। जल और जंगल पर ही मानव का जीवन आधारित रहा है। उन्होने वन महोत्सव कार्यक्रम के लिए सीएम का धन्यवाद दिया। आईटीआई परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद सदर विधायक संगीता बलवंत ने कहा, हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाये और पौध रोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जनपद वासियों को जन सभागिता से पौधरोपण कर जनपद में हरियाली लाने की अपील की। जिला वन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में पौध रोपण का जायजा लेने के लिए एक नोडल मानिटरिंग टीम बनाई गई है। जो सोमवार को आएगी और रिपोर्ट तैयार करेगी। सोमवार को ही पौधों की जीओ टैगिंग भी होगी जिसको सभी विभाग अपने स्तर से कराएंगे। टैगिंग के साथ ही विभागों को पौध रोपण भी कराना होगा। जो सात जुलाई तक चलेगा। जिले मेें वन विभाग के अलावा कुल 11,350 क्षेत्र हैं जिनका जीओ टैगिंग किया जाएगा। बताया कि पौधों की जीओ टैगिंग से पौधों की निगरानी पीएम भी कर सकेंगे। जीओ टैगिंग होने के साथ विभाग की वेबसाइट पर बने डैशबोर्ड पर सभी पौधों का आंकड़ा उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें