फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरक्षर भी प्रधान बनकर चलाएंगे गांव की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए जिन उम्मीदवारों को अपनी पसंद बनाया है। उनमें 15 पंचायत प्रतिनिधि निरक्षर भी हैं। हालांकि उनमें से 12 स्नातक और छह परास्नातक उम्मीदवार भी हैं। जिनका जनता ने अपने ग्राम प्रधान के रूप में चुनाव किया है। त्रिस्तरीय पंचायत की मतगणना के जो भी परिणाम आए हैं। उसे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें नामांकन के समय उम्मीदवारों ने अपने विषय में जो जानकारी उपलब्ध कराई है उसके हिसाब से कक्षा पांच पास और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किए ग्राम प्रधानों की संख्या 22-22 है। आंकड़ों पर गौर करे तो सैदपुर ब्लाक में कक्षा आठ पास ग्राम प्रधानों की संख्या दो और हाईस्कूल पास ग्राम प्रधानों की संख्या 18 है। हालांकि इस बार के पंचायत चुनाव में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है। करमपुर गांव सभा में एक प्रत्याशी शामू राजभर की मृत्यु के चलते वहां 29 अप्रैल को मतदान नहीं हो सका था। इसलिए करमपुर को छोड़कर सैदपुर ब्लाक के कुल 98 में से 97 ग्राम सभाओं में 41 महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया है। सैदपुर के उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि करमपुर गांव सभा में नौ मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें