फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को सड़क सुरक्षा की दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल के परिसर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्रों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि आरटीओ श्रीराम सिंह ने छात्रों को सड़क, परिवहन एवं यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सड़क पर चलने के नियमों की शपथ भी दिलाई। छात्रों को इस मौके पर बताया गया कि वे खुद अपने एवं परिवार के सगे-संबन्धियों को यातायात नियम के बारे में जानकारी देंगे। नियमों का पालन करने से दुर्घटना से बचा जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, डायरेक्टर नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, उप प्रधानाचार्या तहसीन आब्दी, को-आर्डिनेटर प्रज्ञान, नेहा, सिदरा, सत्यप्रिया के साथ सभी अध्यापक, कर्मचारी एवं कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें