फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो में खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के परिसर में मंगलवार को गाजीपुर एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से इतिहास रचने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी का इजहार किया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर प्रयास करना चाहिए। टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने का काम किया है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवाया। मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई संदेश और प्रतीक चिह्न भेजने का प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर प्रमिला यादव, शिवकुमार, नागेंद्र यादव, रूपनारायण, बुद्धराम यादव, दिवाकर यादव एवं एसोसिएशन के तकनीकी चेयरमैन डॉ. रुद्रपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें