बेल्थरारोड। अखिल भारतीय साहू समाज की ओर से बुधवार की देर शाम धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने फूलों की होली खेली। साथ ही एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमाशंकर गुप्त ने कहा कि यह पर्व प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि राजाराम साहू ने लोगों को होली की बधाई दी। विशिष्ट जनों और समाज के लोगों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद साहू ने कहा कि समारोह का उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। इस मौके पर कांता प्रसाद साहू, अशोक साहू, नागेंद्र प्रसाद, अच्छेलाल, राममनोहर गांधी, उपेंद्र मिंटू, शमशेर साहू समेत भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
होली मिलन कल
बेल्थरारोड। बरनवाल वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी छह अप्रैल को बरनवाल धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, इसमें रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। यह जानकारी देते हुए जयप्रकाश बरनवाल ने दी।